मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी की आगामी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी और साइबर क्राइम से भरपूर इस सीरीज में अरशद वारसी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनका ट्रांसफर क्राइम ब्रांच से साइबर क्राइम विभाग में हो जाता है। कहानी में एक नेता के बेटे के अपहरण के बाद मामला और गंभीर हो जाता है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रीतम एक हैकर पेड्रो की मदद लेता है। दोनों मिलकर हाईटेक अपराधियों के खिलाफ मिशन पर निकलते हैं।
ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान विक्रांत मैसी ने खींचा है, जो इस बार एक अलग और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके नकारात्मक किरदार को देखकर दर्शक हैरान हैं। सीरीज के क्रिएटर राजकुमार हिरानी हैं। इसमें मोना सिंह, बोमन ईरानी, सत्यदीप मिश्रा और श्रुति मराठे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सीरीज 3 जुलाई को OTT पर रिलीज होगी।
