रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष पटेल को याद करते हुए अखंड भारत के निर्माण और राष्ट्रीय एकीकरण में उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
