कान्हा किसली में दर्दनाक हादसा: रायपुर कांग्रेस पार्षद अमित दास की स्विमिंग पूल में हार्ट अटैक से मौत

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस नेता और संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद अमित दास का कान्हा किसली नेशनल पार्क में दुखद निधन हो गया। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे और एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। इसी दौरान स्विमिंग पूल में नहाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जानकारी के अनुसार, पानी में उतरने के बाद उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक मदद देने की कोशिश की, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

उन्हें तुरंत रायपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सक्रिय पार्षद थे और तीन बार वार्ड पार्षद चुने जा चुके थे। वे पूर्व एमआईसी सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक फैल गया है। परिवार के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित निवास से निकाली जाएगी। यह घटना राजनीतिक और स्थानीय दोनों स्तरों पर एक बड़ी क्षति के रूप में देखी जा रही है।