छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

Follow Us

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

बिजली वितरण में निजी भागीदारी पर सरकार घिरी, बोले—उपभोक्ताओं से होगी भारी वसूली

29 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।

30 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

31 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

1 सितंबर: प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।