दुर्ग । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने इस पर्व को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर लीना दुबे, आशा यादव, बसंत शर्मा, निगम सफाई कर्मचारी गिरजा, सुधा सहित बड़ी संख्या में बहनों का वोरा निवास पर तांता लगा रहा। बहनों ने अरुण वोरा को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वोरा ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान बढ़ती महंगाई और शक्कर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर अरुण वोरा ने बहनों को शक्कर भेंट की। उन्होंने कहा कि कभी रक्षाबंधन पर बहनों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जाती थीं, लेकिन आज शक्कर के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। महंगाई के इस दौर में बहनों को शक्कर भेंट कर वोरा ने वर्तमान की भाजपा सरकार को आईना दिखाने का संदेश दिया।

