जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने बिजली दर वृद्धि, के विरोध मै बिजली विभाग का घेराव एवं मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Follow Us

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में भारी वृद्धि तथा महंगाई और डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार को घेरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार से मांग की गई कि प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि, राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का बोझ सीधे गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, व्यापारी और किसानों पर डाला जा रहा है। एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, किसान पहले से ही बढ़ती कृषि लागत, उर्वरकों की कीमतों और प्राकृतिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में बिजली दरों में वृद्धि करना पूरी तरह किसान विरोधी फैसला है।

राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि, सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में डीजल और पेट्रोल की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खेती और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल रही है और बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

बसंत यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी किसानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से निम्न प्रमुख मांगें रखीं-
1-प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
2-घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत प्रदान की जाए।
3-किसानों को कृषि कार्य हेतु पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
4-महंगाई से प्रभावित आम जनता एवं किसानों के लिए विशेष आर्थिक सहायता एवं जनहितकारी योजनाएं लागू की जाएं।
5-किसानों की कृषि लागत कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि, यदि सरकार ने जनता और किसानों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। आज के इस बिजली विभाग घेराव कार्यक्रम मै विधायक भानुप्रतापपुर मति सावित्री मनोज मांडवी जी, पूर्व विधायक कांकेर शंकर ध्रुवा,प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, नवली मीना मांडवी, नीरा साहू,महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, हेमंत ध्रुव,पुरुषोत्तम पाटिल, रूप सिंह पोटाई,रोमनाथ जैन, तरेंद्र भंडारी, संग्राम नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, लोमेंद यादव, हीरवेंद साहू ,

धनेश नरेती,मनोज जैन, अजय भास्वानी, कृष्णा टेकाम, राजेंद्र साहू,नन्दू राठी, रमेश पाण्डे,मृदुला भास्कर ,सरजू शोरी, धनी राम ध्रुव,विजय यादव, शिवांकित श्रीवास्तव, मुकेश राय, मुन्ना इसहाक अहमद,अजय सिंग रेनू, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, मकबूल खान, चंद्रलोक ठाकुर, ओम प्रकाश देवांगन, मतीन खान,भौम सिंह नाग,मुन्ना ठाकुर, रोशन आरा,गणेश सोनी, समरेश शोरी ब्रिज लाल मांडवी, शोयब अहमद, महेंद्र नायक,सुमित राय, शेष गजबिय, राजा ठाकुर, नौशाद, खोमेंद उइके, सत्यार्थ कारयत, लतीफ मेमन, दीपक बाग,सोमेश सोनी,और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।