सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Follow Us

भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलौदाबाजार-भाटापारा के मार्गदर्शन में आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भाटापारा में “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, बाल संरक्षण, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा बाल शोषण एवं उत्पीड़न से बचाव के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला न्यायाधीश सतीश जायसवाल उपस्थित रहे। साथ ही जगदीश साहू, उप निरीक्षक पुलिस एवं नरेंद्र कुमार साहू, अधिवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, बच्चों की सुरक्षा के उपायों, उनके अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक, सतर्क एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा समाज में बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

“सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य।”