भाटापारा में 16 नवंबर को सजेगा 35वां राऊत नाचा महोत्सव

Follow Us

भाटापारा।  छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति की अमूल्य धरोहर राऊत नाचा जो कि दीपोत्सव के बाद से यादव भाईयों का उत्साह व उमंग का पावन अवसर है जिसे साज़ श्रृंगार वेशभूषा के साथ इसका नाचा करते हैं यह राऊत नाचा देश भर में फैली हुई है। भाटापारा अंचल का सबसे बड़ा राउत नाच का महोत्सव सोमवार यानी 16 नवम्बर 2026 को 35 वा वर्ष स्थानी रामलीला मैदान पुराना गंज मंडी परिसर जयस्तंभ चौक भाटापारा के मैदान होगा। इसमें अंचल के 20 से ज्यादा नर्तक दल ‘गोल’ शामिल होकर नृत्यकला के साथ शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी इस आयोजन का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचेंगे।

आयोग ने उपभोक्ता को दिलाई वाहन क्षतिपूर्ति की राशि

आयोजन समिति के प्रमुख रमेश यदु पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि इस आयोजन मे अंचलों से 20 से ज्यादा दल शामिल होकर अपनी बहुरंगी नृत्य कला एवं शस्त्र चालन कला का प्रदर्शन करेंगे। जिसके तैयारी पूरी हो गई है इसके लिए सभी राऊत नाचा दल के प्रमुखों को सूचित किया गया है। यदु ने आगे जानकारी में बताया कि इनके प्रोत्साहन के लिए हर साल की तरह इस बार भी नगद पुरस्कार के साथ ही शील्ड देकर नवाजा जाएगा। इसके अलावा महोत्सव में अलग-अलग प्रदर्शन, गायन, अनुशासन के आधार पर भी दल के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से भी पुरस्कृत किया जाएगा।

व्हाइट हाउस ने यूक्रेन को लेकर राजनयिक प्रयासों के लिए विशेष दूतों विटकॉफ एवं कुशनर की सराहना की

साल-दर-साल बढ़ रही दर्शकों की संख्या:
राउत नाच महोत्सव में इस वर्ष महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान रखा गया है। महोत्सव में बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार महिला दर्शकों के लिए अलग कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हे भीड़-भाड़ में कोई परेशानी न हो। यह कदम महिला दर्शकों को एक सुरक्षित और सही वातावरण प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु ने नगर वासियों से अपिल की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाटापारा नगर के गौरव राऊत नाचा महोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेइसमें नरेंद्र यदु, चंद्रकांत यदु,धनीराम यदु,संतोष यदु, शिव यदु,ओमप्रकाश यदु, रवि यदु, सुरेश यादव, मुरली मनोहर यादव,राजु यादव तिल्दाबंधा, सुरेश यदु,दुर्गेश यदु, रोशन यदु, अरविन्द यदु ,सतीश यादव, योगेश यदु,कमल नारायण यदु, कैलास यदु, बबला यादव, सुशील यादव, धन्नू यादव, अजय यदु ।