रायपुर। प्रदेश के राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 16 और 17 सितंबर को 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।
ब्रेकिंग: एक जैसे उत्तरों ने खोली परीक्षा की पोल, 42 जीएसटी निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द
दो दिवसीय कार्यक्रम में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को अधिक पारदर्शी, समावेशी और विश्वसनीय बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। चुनाव प्रक्रिया की चुनौतियों के साथ राज्यों में अपनाई जा रही नई तकनीकों और व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंस्टन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय चुनावी अनुभव साझा करेंगे। वहीं, ईवीएम तकनीक से जुड़े ईसीआईएल हैदराबाद और बीईएल बेंगलुरु के विशेषज्ञ तकनीकी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल, पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाताओं का भरोसा मजबूत करने से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।
खेत की रखवाली के इंतजाम ने ली किसान की जान, करंट लगने से मौत
