सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत के आसपास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कटौद में गौधाम सेवा समिति गठित गई है, जिसमें 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ (62 वर्ष) अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।
नहर में बोरी के अंदर मिला शव: गर्दन पर चोट के निशान,पुलिस जाँच में जुटी
बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था, जिसमें अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं तो उन्हें रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ आगे बढ़े लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर उनके दोनों साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें तार से अलग किया।
इमलीपारा बाईपास पर फिर गौ माता का एक्सीडेंट, गौ सेवकों ने जताया विरोध
इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के लिए इस तरह बिजली प्रवाहित तार लगाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है। डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है
