रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान आई चुनौतियों और निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीतियों की जानकारी दी गई है।
