Fifa world cup स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया

Follow Us

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मैच खेले गए। ड्रॉ के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने वाली स्पेन ने सऊदी अरब को एक तरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। इसी ग्रुप की केप वर्दे ने उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं ईरान की टीम ने बेल्जियम का भी मुकाबला ड्रॉ रहा।

स्पेन बनाम सऊदी अरब मैच
अटलांटा स्टेडियम में स्पेन और साउदी अरब की टीम आमने-सामने हुई. इस मुकाबले के शुरूआती 10वें मिनट पर ही स्पेन के लिए लामिन यमान ने खाता खोला। उसके बाद माइकेल ओयरजबल ने 21वें और 24वें मिनट में गोल करते हुए सऊदी अरब को बैकफुट पर ला दिया । दूसरे हाफ में सऊदी अरब पर स्पेन का दबदबा देखने को मिला। अलतमबक्ती के आत्मघाती गोल से स्पेन का चौथा गोल हुआ. सऊदी अरब की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी ।

इस जीत के साथ स्पेन ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। यमाल और Gavi विश्व कप में 18 साल या उससे कम उम्र में गोल करने वाले स्पेन के दो खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही स्पेन विश्व कप इतिहास की पहली टीम बन गई, जिसके दो अलग-अलग अंडर-18 खिलाड़ियों ने गोल किए हैं। वहीं यमाल विश्व कप में मैच का पहला गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने इस मामले में लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2006 विश्व कप में 18 साल 11 महीने और 23 दिन की उम्र में गोल किया था।

केप वर्दे ने फिर किया बड़ा उलटफेर
स्पेन के पसीने छुड़ाने वाली केप वर्दे ने अपने दूसरे मुकाबले में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मियामी में केप वर्दे का मुकाबला उरुग्वे के साथ हुआ। उरुग्वे को केविन पीना के 21वें मिनट पर गोल दागकर बढ़त दिलाई। लेकिन 44वें मिनट में मैक्सी अराउजो ने गोल मरकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में अगस्तिन कनोबियो ने गोल दागा और उरुग्वे को 2-1 से बढ़त दिला दी. इसके बाद 61वें मिनट में वरेला ने शानदार गोल मारकर केप वर्दे को फिर से बराबरी पर ला खड़ा कर दिया. केप वर्दे ने मैच 2-2 से ड्रॉ कराकर फिर से बड़ा उलटफेर किया।

बराबरी पर छूटा ईरान बनाम बेल्जियम मुकाबला
ग्रुप-जी के मुकाबले में ईरान और बेल्जियम के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी थीं, लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेइरनवैंड और बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने गोलपोस्ट को सुरक्षित रखा।

मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम के नाथन एनगोय को रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद बेल्जियम ने मजबूती से मुकाबला किया। इस ड्रॉ के बाद ग्रुप-जी में ईरान 2 अंक के साथ दूसरे और बेल्जियम 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड एक जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।