मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘अलायंस’ के सेट पर अपने भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे। सलमान डेनिम शर्ट, काली पैंट और काउबॉय हैट में नजर आए। सेट पर उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिए।
सलमान का यह दौरा शो के एक भावुक एपिसोड के बाद हुआ, जिसमें वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं सीमा सजदेह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। सीमा के एलिमिनेशन के बाद सोहेल खान काफी भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सीमा शो छोड़कर जाएं।
सोहेल ने कहा कि शायद उन्हें सीमा के साथ दोबारा इतना समय बिताने का मौका न मिले। वहीं, सीमा ने भी शो से बाहर होने को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के पास घर लौटने के लिए तैयार हैं।
हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के नए अलायंस बनाए गए, जबकि सीमा सजदेह और डेज़ी शाह अलायंस से बाहर रह गईं। इसके बाद ‘ऐस’ कुशल को दोनों में से एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का अधिकार मिला। अंत में कुशल ने सीमा को शो से बाहर करने और डेज़ी शाह को नॉमिनेट करने का फैसला सुनाया, जिससे घर का माहौल भावुक हो गया।
