क्रीम ऑफ-शोल्डर गाउन में रुक्मिणी वसंत का ग्लैमरस अंदाज, फैशन लुक ने खींचा ध्यान

Follow Us

मुंबई। साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने अपने लेटेस्ट लुक से एक बार फिर फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह क्रीम कलर के खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। इस एलिगेंट आउटफिट में रुक्मिणी का स्टाइल बेहद क्लासी और ग्लैमरस दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने लुक को बेहद हल्की सिल्वर ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया, जबकि खुले बालों ने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और नेचुरल टच दिया। तस्वीरों में अभिनेत्री का मिनिमल मेकअप और सटल स्टाइलिंग भी देखने को मिल रही है, जो उनके आउटफिट को और ज्यादा निखार रही है। एक तस्वीर में वह खुले आसमान की ओर देखती नजर आ रही हैं, जिससे फोटोशूट का पूरा अंदाज और भी खूबसूरत लग रहा है। रुक्मिणी के इस शानदार लुक की स्टाइलिंग आस्था शर्मा और मुस्कान मट्टा ने की है।

रुक्मिणी वसंत का यह लेटेस्ट फैशन लुक उन लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन बन सकता है, जो किसी खास मौके पर ज्यादा हैवी स्टाइल के बजाय एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड आउटफिट पसंद करते हैं। ऑफ-शोल्डर डिजाइन, क्रीम शेड और मिनिमल एक्सेसरीज का कॉम्बिनेशन उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की और उनके स्टाइल की खूब सराहना की। फैशन के साथ-साथ रुक्मिणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक देखने को मिली है और वह फिल्म में मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, इस समय उनका ऑफ-शोल्डर गाउन वाला लुक फैशन फैंस के बीच खास चर्चा बटोर रहा है।