कोरबा। उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी प्रज्वल राठौर (26) की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार, प्रज्वल राठौर कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार का एयरबैग खुल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर मवेशी सड़क पार करते हैं, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले दस्तावेज़ों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोरबा में सड़क हादसा: कार मवेशी से टकराई, बैंक कर्मचारी की मौत
