मुंबई। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया एंगल सामने आया है, ‘केतन का विग लगाना’। मुख्य आरोपी सिया गोयल का कहना है कि केतन का विग लगाना उसे पसंद नहीं था। इसलिए उसने आरोपी चेतन चौधरी से रिश्ता बनाया और उसकी हत्या करवा दी।
वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल का दावा है कि शादी से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को बेटे के विग पैच की जानकारी दे दी थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया कि शादी तय होने से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को इस बात की जानकारी थी। केतन के पिता विशाल अग्रवाल का सवाल है कि क्या इतनी सी बात किसी की हत्या की वजह हो सकती है।
वहीं, पुलिस का दावा है कि सिया को अपने मंगेतर केतन की हत्या के लिए उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उकसाया था।
सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था. यह बात सिया को पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
उसने आगे कहा कि सिया गोयल ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था। केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे। जिसमें से प्रमुख रूप से है चेतन चौधरी से प्यार करना।
पुलिस केअनुसार घरवालों को शादी से मना करने से ज्यादा आसान सिया गोयल को केतन अग्रवाल की हत्या का प्लान करना बेहतर लगा। लोनावाला ग्रामीण पुलिस के अनुसार सिया गोयल के घर से मिलने कोई नहीं आया है वहीं, चेतन के पिता अपडेट लेने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे ।

