आरबीआई का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, होम लोन ग्राहकों को मिली राहत

Follow Us

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने एक बार फिर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। यह लगातार चौथी MPC बैठक है, जिसमें केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और महंगाई के दबाव जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं।

रेपो रेट स्थिर रहने से होम लोन, कार लोन और अन्य फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज लेने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। उनकी ईएमआई में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। आरबीआई के इस कदम से नए कर्ज लेने वालों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ब्याज दरों में तुरंत बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है। उद्योग जगत ने भी इस फैसले को सकारात्मक बताया है, क्योंकि स्थिर ब्याज दरों से कारोबार और निवेश योजनाओं को मजबूती मिल सकती है। गौरतलब है कि. आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत से घटाकर 5.25 प्रतिशत किया था।