Vogue World 2026 में छाईं रश्मिका मंदाना, 350 घंटे में तैयार हुआ था ब्लैक गाउन

Follow Us

मुंबई। रश्मिका मंदाना ने मिलान में आयोजित Vogue World 2026 में अपने खास फैशन लुक से खूब ध्यान खींचा। ग्लोबल फैशन इवेंट में अपने डेब्यू के लिए अभिनेत्री ने भारतीय डिजाइनर अनामिका खन्ना के कॉउचर कलेक्शन ‘Moonlit Palace’ का ब्लैक गाउन चुना। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसकी बारीक हाथ की कारीगरी थी, जिसे पूरा करने में करीब 350 घंटे लगे। ब्लैक लेस और स्कल्पटेड कॉर्सेट से तैयार इस गाउन में सिल्वर टच, मेटल डिटेलिंग और एम्बेलिशमेंट का इस्तेमाल किया गया था। असिमेट्रिकल कट और लंबी ट्रेल ने रश्मिका के लुक को और ड्रामैटिक बना दिया।

अपने आउटफिट के साथ रश्मिका ने Swarovski की स्टेटमेंट ज्वेलरी को पेयर किया। उन्होंने दो बड़े कॉकटेल रिंग्स और Vienna ईयर कफ्स पहने, जिनमें चमकदार क्रिस्टल और विंग्स से प्रेरित डिजाइन नजर आया। इसके अलावा उन्होंने Gucci का बैग और Aquazzura की हील्स कैरी कीं। मेकअप में ब्रॉन्ज टोन, विंग्ड आईलाइनर और ग्लॉसी लिप्स को जगह दी गई, जबकि बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा गया। इस पूरे लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने स्टाइल किया।

Vogue World 2026 का आयोजन मिलान की मशहूर Galleria Vittorio Emanuele II में हुआ। इवेंट में फैशन और इटली की कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइन को भी प्रमुखता दी गई। रश्मिका का यह डेब्यू इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर भारतीय डिजाइनर की क्रिएशन को पेश किया। 350 घंटे में तैयार हुआ गाउन और क्रिस्टल से सजी Swarovski ज्वेलरी उनके लुक के प्रमुख आकर्षण रहे।