दीपावली पर दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, 10-11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Follow Us

रायपुर। दीपावली के मद्देनजर राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी और जू पूरी तरह पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए फैसला
प्रशासन ने यह कदम दीपावली के दौरान संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने, सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनहोनी की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वन विभाग ने जारी किया आदेश
इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत निर्धारित दोनों दिनों तक पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पर्यटकों को अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।