रायपुर। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। लगातार चुनावी हार से पार्टी बौखलाहट में भ्रामक प्रचार कर रही है।
हाईकोर्ट का अहम फैसला, जमीन अधिग्रहण पर नाती को नौकरी और होमगार्ड को राहत
जशपुर दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम ने चक्रवात को लेकर बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल और मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को राहत दी जाएगी।
समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुख्यमंत्री साय ने भेजा प्रशंसा पत्र, आभार जताया
पटवारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में है, लेकिन उन्हें काम पर लौटना चाहिए। वहीं, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का भी जिक्र किया।
