कैंसर दवाओं की गुणवत्ता की जांच, अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्टोर को जारी नोटिस

Follow Us

रायपुर। जिले के कांपा क्षेत्र में स्थित मित्तल कैंसर अस्पताल में कैंसररोधी दवाओं के आयात और उनकी कीमतों की गहन जांच की गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तथा स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक के मार्गदर्शन में यह विशेष जांच अभियान संचालित हुआ। इस दौरान जांच दल ने रायपुर में कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एनएच-130 पर 12 घंटे तक लगा जाम, पुलिस की कार्रवाई के बाद एनएचएआई पर 10 लाख का जुर्माना

जांच प्रक्रिया और विधिक प्रावधान:
अस्पताल और मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने दवाओं के आयात, उनकी खरीद-बिक्री तथा अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज की बारीकी से जांच की। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार वर्तमान में इस प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो विभाग औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और लागू नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न

मेडिकल स्टोर जांच:
सघन अभियान के अंतर्गत विभागीय टीम ने शहर भर में कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान इनमें से एक मेडिकल स्टोर में गड़बड़ी और अनियमितता मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। विभाग संचालक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता, उनकी वैधता और तय कीमतों से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया। आम जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विभाग आने वाले दिनों में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण करेगा। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉक्टर सुरेश कुमार साहू और डॉक्टर टेकचंद धीरहे प्रमुख रूप से शामिल रहे।