छुरा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और मितानिन दिवस समारोह का हुआ आयोजन

Follow Us

०विधायक रोहित साहू ने मितानिनों का साड़ी भेंटकर सम्मान

गरियाबंद(छुरा)। नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और मितानिन दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू,भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,आशीष शर्मा, जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा,जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, छुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर , खड़मा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी,जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर,दुलारी साहू ,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ-शिशु देखभाल और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने में जुटी मितानिन बहनों को विधायक रोहित साहू द्वारा साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।

गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी के रूप में काम करने वाली मितानिनों के सेवा कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्हें साड़ी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मेलन के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के मानकों पर सशक्त बनाने तथा आमजनों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। धूप, बारिश या किसी भी मौसम की परवाह किए बिना वे गांव के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुँचाती हैं। जब हर पंचायत स्वस्थ और जागरूक होगी, तभी क्षेत्र और प्रदेश का समग्र विकास संभव है। मितानिन बहनों का यह सम्मान उनके त्याग, परिश्रम और सेवा भाव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।?भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर का ने कहा कि सेवा और समर्पण की जीवंत मिसाल हमारी मितानिन बहनें समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कठिन परिस्थितियों और संकट के समय में भी उन्होंने जिस निष्ठा से लोगों की सेवा की है, वह सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने जोकारी में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

स्वस्थ पंचायत की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अमला और ग्रामवासी मिलकर काम करें। आज का यह सम्मान समारोह सेवाभाव से जुड़े हर कार्यकर्ता और मितानिन बहन के मनोबल को और ऊँचा करेगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से केशरी ध्रुव उपाध्यक्ष भाजपा जिला गरियाबंद,थानसिंग निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,रामलाल कुलदीप महामंत्री भाजपा मंडल छुरा, गोविन्द तिवारी उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गरियाबंद, ओमप्रकाश साहू,कामनी यादव, दिशांक चंद्राकर, तुलाराम साहू, गरिमा ध्रुव सभापति नगर पंचायत,गणेश यादव, इमरान मेमन,पुरुषोत्तम गोस्वामी महामंत्री भाजपा मंडल खड़मा, भवानी शंकर, वेदिका वासनिक, संतोषी साहू आदि उपस्थित रहे।