रखड़ पुण्या मेले में निहंग की हत्या, अस्पताल के पीछे मिला गोलियों से छलनी शव

Follow Us

बाबा बकाला। बाबा बकाला साहिब में आयोजित रखड़ पुण्या मेले के दौरान देर रात एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह निहंग सिंह के वेश में मेले में शामिल होने पहुंचे थे। वारदात के बाद राजा सिंह का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान जगह पर मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में उनके सीने पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं। इससे आशंका है कि हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग की।

नेपाल बाढ़ त्रासदी: पूर्वी चंपारण के एक परिवार के 5 सदस्य लापता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या किसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और बयानों के आधार पर जल्द ही हत्या की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

‘राखी घोटाले’ के आरोप से गरमाई यूपी की सियासत, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना