गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर दो पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई पकरिया के फार्मटोला मेनरोड पर की गई।
यूपीआई पर एमडीआर शुल्क की चर्चा से बढ़ी चिंता: व्यापारियों पर बढ़ सकता है भुगतान का बोझ
पुलिस के अनुसार प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल को देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी की ओर से दो सफेद पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर अमरकंटक-करंजिया होते हुए जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पकरिया फार्म हाउस के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद खोंगसरा की ओर से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। एक वाहन में राजकुमार कौशिक और प्रदीप चौधरी तथा दूसरे वाहन में मुकेश यादव, जगदीश चौधरी और शंकरलाल सवार मिले। दोनों वाहनों में चार-चार भैंस-भैंसा रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे।
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,300 के पार
पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी क्षेत्र से लाना और मेढ़ाखार करंजिया में एक व्यक्ति के पास ले जाना बताया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ मवेशियों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए, दोनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए और चार मोबाइल फोन की कीमत 30 हजार रुपए बताई है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे, रामकृष्ण मिश्रा और आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल शामिल रहे।
