3 नवंबर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण 3 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपए की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

राज्योत्सव के मुख्य मंच से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राशि अंतरित की जाएगी।किन्हें मिलेगा लाभ -E-KYC पूर्ण करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिलाएंनियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को 13वीं किस्तकुल – 67,40,410 हितग्राहीयोजना का अब तक का सफर -शुरुआत: 1 मार्च 2024 से लागू, पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी थी।

अब तक 32 किस्तों में कुल 20,717.87 करोड़ रुपए वितरित।33वीं किस्त जुड़ने के बाद कुल आंकड़ा 21,350.50 करोड़ रुपए हो जाएगा।शासन का कहना है कि इस निरंतर सहायता से महिलाएं अपनी छोटी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं। हितग्राही भुगतान की स्थिति आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप पर देख सकती हैं।