लाहौर। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को आगामी एसीसी महिला टी20 एशिया कप से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी बाएं घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह दाएं हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, नजीहा ने घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। स्कैन में मोच की पुष्टि के बाद उन्हें करीब चार सप्ताह के रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। वहीं, सदफ शमास पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं।
पीयूष गोयल का जापान मिशन, भारत-जापान कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार
महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग-चीन के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि 5 सितंबर को भारत से हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। पाकिस्तान की कप्तानी फातिमा सना करेंगी। उनकी टीम के लिए नजीहा की चोट टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बड़ा नुकसान मानी जा रही है, जबकि सदफ के पास खुद को साबित करने का अहम मौका होगा।
भारत-मॉरीशस की ऊर्जा डील पक्की! तेल-गैस सप्लाई से मजबूत होगी मॉरीशस की ऊर्जा सुरक्षा
