मुंबई। पलक तिवारी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं, तो इस दौरान उनके स्टाइलिश लुक्स भी लाइमलाइट में आ रहे हैं। इसी बीच अब उनका शेर के मुंह वाला कॉर्सेट टॉप लोगों का ध्यान खींच ले गया। जिसका क्रॉप डिजाइन उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है, तो इसकी कीमत भी हैरान कर रही है। यही नहीं कटआउट ड्रेस में भी हसीना ने अपना सिजलिंग रूप दिखाकर सबको लट्टू बना दिया। वहीं ऐसे में अब 25 साल की हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें उनका ग्लैमर थमने का नाम नहीं ले रहा और वह अच्छे- अच्छों को अपनी अदाओं से टक्कर दे रही हैं। जिनसे टिप्स लेकर आप भी पार्टी के लिए स्टनिंग लुक पा सकती हैं। आपको बता दें की पलक यहां डेनिम के साथ गोल्डन लायन मेटल कॉर्सेट पहने नजर रही हैं, जो उनके लुक को स्टेटमेंट, फियरलेस और हाई- फैशन वाइब्स दे रहा है। Ashna Vaswani के कॉर्सेट को वेअरेबल आर्ट की तरह 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग से डिजाइन किया गया। जिस पर उभरा हुआ शेर वाला मोटिफ पैटर्न पूरे लुक का सबसे दमदार एलिमेंट बन रहा है। क्रॉप कॉर्सेट का स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट बॉडी शेप को शार्पली डिफाइन कर रहा है, तो स्ट्रैपलेस नेकलाइन शोल्डर और कॉलरबोन को हाइलाइट कर गई।
![]()
वहीं इस स्टेटमेंट कॉर्सेट को पलक ने लूज फिट ब्लू डेनिम जींस के साथ स्टाइल किया, जिसने हैवी मैटेलिक टॉप को बैलेंस्ड लुक दिया। जींस की रिलैक्स्ड फिटिंग और कॉर्सेट का फिटेड स्ट्रक्चर्ड का कंट्रास्ट पूरे आउटफिट को विजुअली इंटरस्टिंग बना रहा है। बता दें कि इस कॉर्सेट की कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 97,000 रुपये दी गई है। जिसे पहनी पलक का अंदाज बेहद कातिलाना लगा। इस लुक को स्टाइल करने के लिए पलक ने जूलरी भी गोल्डन टोन में रखी, जो कॉर्सेट को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही है और इसमें फंकी वाइब्स भी ऐड कर रही है। हाथ में चंकी मैटेलिक ब्रेसलेट और रिंग स्टनिंग लगी, तो मेकअप भी पूरे लुक के साथ जचा। न्यूड ग्लॉसी लिप्स और शिमरी गोल्ड आइज के साथ मेकअप कॉर्सेट की शाइन को और उभार रहा है। जिसे खुले वैवी हेयर के साथ पलक ने कंप्लीट किया। अब पलक की स्टाइलिश ड्रेस पर नजर डालें, तो इसमें भी शिमरी इफेक्ट साफ नजर आ रहा है। उन्होंने ब्राउन- कॉपर टोन ड्रेस पहनी। जिसे प्लंजिंग स्क्वायर नेकलाइन के साथ स्ट्रैपी स्लीव्स दी, तो वेस्ट पर कटआउट डिटेलिंग देकर टीज एलिमेंट ऐड किया। वहीं, स्कर्ट पोर्शन को हल्का फ्लोई टच दिया, जो बॉडी हगिंग ड्रेस में फ्लो के साथ वॉक को ईज दे गया। जिसमें पलक का स्टाइल काफी ग्लैमरस और कातिलाना लगा। इस लुक को स्टाइल करने के लिए पलक ने जूलरी के साथ प्ले किया, लेकिन इसे ओवरडू नहीं किया। मैचिंग शेड के स्टनिंग इयररिंग्स पहनकर उन्होंने नेकपीस को स्किप किया और हाथ में कंगन स्टाइल बड़े- बड़े ब्रेसलेट डाल लिए। जिसमें चीता प्रिंट के साथ ही कॉपर और ब्राउन शेड का ब्रेसलेट शामिल है। वहीं, ब्राउनिश ग्लॉसी लिप्स के साथ आइज को भी शिमरी इफेक्ट देकर पलक ने ओपन हेयर के साथ लुक पूरा किया और हमेशा की तरह परफेक्ट नजर आईं।
![]()
