सेवा संकल्प को समर्पित “पदयात्रा सप्ताह”, 25 सितंबर से रायपुर में होगा आगाज: पुरन्दर मिश्रा

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “पदयात्रा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस आठ दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे और समापन 2 अक्टूबर को राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन-जन तक जागरूकता पहुंचाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा उनके लिए सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने अपने गृह ग्राम सराईपाली दुर्गापाली से इसकी शुरुआत की थी और पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 26 वर्षों में उनके प्रयासों से 22,640 लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया है।

जाते-जाते किसी की दुनिया रोशन करने का संकल्प

25 सितंबर को तेलीबांधा से होगी शुरुआत:दयात्रा सप्ताह का शुभारंभ 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे तेलीबांधा थाना चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पहले दिन की पदयात्रा तेलीबांधा से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक, गौरव पथ में समाप्त होगी। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर उत्तर के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

‘हस्तिनापुर के वीर’ में दिखेगा पांडवों-कौरवों का बचपन, 29 सितंबर से सोनी पल पर भव्य पौराणिक शो