रायपुर। अलग-अलग देशों से एल्युमीनियम खरीदने वाले कारोबारियों के लिए सही प्रोडक्ट चुनना, कीमत तय करना और ऑर्डर से जुड़ी पूरी प्रक्रिया संभालना कई बार समय लेने वाला काम होता है। इसे आसान बनाने के लिए वेदांता एल्युमीनियम ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार करते हुए ‘मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स’ लॉन्च किया है। अब एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के ग्राहक प्रीमियम एल्युमीनियम उत्पाद ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
Read more:-रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना
भारत में प्लेटफॉर्म की सफलता के बाद इसे वैश्विक बाजारों तक पहुँचाया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके जरिए करीब 4.1 अरब डॉलर (38,000 करोड़ रुपए से अधिक) के लेन-देन हुए और 23,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए गए। 550 से अधिक एमएसएमई भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह विस्तार डिजिटल तकनीक के जरिए एल्युमीनियम खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Read more:-ऑयल प्राइस शॉक: बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 630 अंक तक लुढ़का
पैरामाउंट कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रोक्योरमेंट हेड अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्लेटफॉर्म ने लाइव कीमतों, ऑनलाइन ऑर्डर, शिपमेंट ट्रैकिंग और फाइनेंसिंग जैसी सुविधाओं के जरिए खरीद प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया है।
नए प्लेटफॉर्म पर 1,000 से अधिक एल्युमीनियम उत्पादों के विकल्प मिलेंगे। ग्राहक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट व एमओयू मैनेज कर सकेंगे। लाइव एलएमई से जुड़ी हेजिंग के जरिए कीमत बुक करने के साथ लेजर बैलेंस और इनवॉइस की रियल-टाइम जानकारी भी मिलेगी।
आगे शिपमेंट की लाइव ट्रैकिंग, एक्सपोर्ट दस्तावेजों की एक क्लिक में उपलब्धता और एआई आधारित वर्चुअल असिस्टेंट जैसी सुविधाएँ भी जोड़ी जाएँगी।
