‘अब कीमत चुकानी पड़ेगी’: ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार

Follow Us

वॉशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा है कि तेहरान ने उस समझौते पर बातचीत करने में बहुत देर कर दी, जो उसके लिए फायदेमंद हो सकता था। ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “मिडिल ईस्ट का धमकाने वाला अब मर चुका है” और अब ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

तनाव की शुरुआत तब हुई जब होर्मुज स्ट्रेट पर पेट्रोलिंग के दौरान ईरान ने अमेरिका के एक बेहद एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर जोरदार हमले शुरू कर दिए हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर बहुत जोरदार हमला करने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिलिट्री, नेवी और एयर फोर्स लगभग पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।

दूसरी तरफ, अमेरिका के इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी कड़ा कदम उठाया है। ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को पूरी तरह से ब्लॉक करने का ऐलान कर दिया है और वहां से गुजरने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। दोनों देशों के बीच बढ़ती इस सैन्य हलचल ने पूरे मिडिल ईस्ट को महायुद्ध की कगार पर खड़ा कर दिया है।