नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने देश के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे। उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।
