मुंबई। सिंगर और अभिनेता निक जोनस ने अपने जन्मदिन के खास सप्ताह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 16 सितंबर को 34 साल के हुए निक ने बताया कि उनका बर्थडे वीक बेहद खास रहा। प्रियंका चोपड़ा ने पति के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए परिवार और करीबी दोस्तों के साथ विशेष आयोजन किया। सेलिब्रेशन के लिए सभी लोग प्राइवेट जेट से डेस्टिनेशन पहुंचे, जहां पार्टी के साथ कई तरह की गतिविधियों का भी आनंद लिया गया। तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में समय बिताते और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
निक ने तस्वीरों के साथ प्रियंका का आभार जताते हुए अपने बर्थडे वीक को शानदार बताया। सेलिब्रेशन के दौरान परिवार और दोस्तों ने पोलो गेम समेत अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी हिस्सा लिया। प्रियंका ने इस खास मौके के लिए खूबसूरत लोकेशन चुनी, जिसकी झलक निक की पोस्ट में देखने को मिली। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और कई सेलेब्स ने निक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी के माता-पिता बने।

