कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत, किसानों को हुआ नुकसान

Follow Us

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना पीव्ही-129 गांव में हुई, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के मवेशी शनिवार को कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।