रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आज, 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाने वाला डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम की नई तिथि एवं समय की घोषणा अलग से की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि समारोह स्थगित करने का निर्णय अपरिहार्य परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। अब कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित नई जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
