मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो The Traitors 2 में मुनव्वर फारूकी का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। शो में अपनी रणनीति और मजबूत गेम के कारण चर्चा में रहे मुनव्वर को बाकी खिलाड़ियों ने अपने लिए खतरा माना और उन्हें एलिमिनेशन के लिए निशाना बनाया। आखिरकार उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। मुनव्वर के एलिमिनेशन के बाद शो के गेम में नया मोड़ आ गया है और अब बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।
Read more :- एल्विश यादव का बॉलीवुड में नया सफर, ‘मालामाल वीकली 2’ से बड़े पर्दे पर करेंगे एंट्री
एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर ने साथी खिलाड़ियों के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को ‘Insecure’ बताते हुए कहा कि शायद उन्हें डर था कि अगर वह गेम में आगे तक टिके रहे तो उनकी रणनीति बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकती है। मुनव्वर के इस बयान के बाद उनके एलिमिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब उनके बाहर होने के बाद शो में कौन-से नए गठबंधन बनते हैं और कौन अपनी चाल से गेम में बढ़त हासिल करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
