मुंबई। मानसून आते ही मुंबई और आसपास के इलाकों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बारिश की बूंदों के साथ पहाड़, झरने और हरियाली से भरे रास्ते घूमने वालों को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो मुंबई के आसपास कई शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं।
लोनावला: मानसून में सबसे पसंदीदा जगहों में शामिल है। यहां के झरने, भुशी डैम, टाइगर लीप और राजमाची किला बारिश के मौसम में बेहद आकर्षक नजर आते हैं।
माथेरान: शांति पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। वाहन मुक्त इस हिल स्टेशन में धुंध से ढके पहाड़, जंगल के रास्ते और खूबसूरत व्यू पॉइंट मन मोह लेते हैं।
मालशेज घाट: अपने झरनों, बादलों से घिरे पहाड़ों और हरियाली के लिए मशहूर है। यहां ट्रेकिंग और प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है।
इगतपुरी: ठंडी हवाओं, शांत वातावरण और ट्रेकिंग रूट्स के कारण पर्यटकों की पसंद बना हुआ है।
भंडारदरा: भीड़ से दूर झील, झरनों और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच सुकून भरी यात्रा का अनुभव देता है।
इस मानसून में अगर आप यादगार रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।


