नई दिल्ली। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं लोकसभा सांसद सुखदेव भगत से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा वर्तमान राजनीतिक-सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। विधायक मंडावी ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखा। वहीं संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर
