मिचेल स्टार्क रच सकते हैं इतिहास, कपिल देव और डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर नजर

Follow Us

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। 13 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टार्क की नजर भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर होगी। स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 433 विकेट लिए हैं। कपिल देव के नाम 434 और डेल स्टेन के नाम 439 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। ऐसे में अगर स्टार्क सीरीज में 7 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे।

हालांकि, स्टार्क का कहना है कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि इन महान खिलाड़ियों के साथ उनका नाम जुड़ना सम्मान की बात है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए जरूरी अंक हासिल करना है। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में स्टार्क शानदार लय में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 46 विकेट लिए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। एशेज सीरीज में भी उन्होंने 31 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया था। 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में स्टार्क लगातार खुद को बेहतर बनाते रहे हैं और अब उनकी नजर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि पर है।