फारस की खाड़ी में मिसाइल अटैक: ब्रिटिश जहाज को बनाया निशाना, कतर के तट पर धू-धू कर जला पोत

Follow Us

कतर। फारस की खाड़ी में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। कतर के तट के पास रविवार को एक ब्रिटिश मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ, जिससे पोत में भीषण आग लग गई। ब्रिटिश सेना की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (UKMTO) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि, दोहा से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जहाज को किसी अज्ञात हथियार या प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। गनीमत रही कि चालक दल की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच एक नाजुक युद्धविराम लागू है, लेकिन धरातल पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हमलों की झड़ी लग गई है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर यह कहते हुए हमला किया था कि वे अमेरिकी नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, 8 अप्रैल को एक भारतीय लकड़ी के जहाज में लगी आग में एक नाविक की मौत और चार के घायल होने की घटना ने भी समुद्री सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।