मारवाड़ी युवा मंच का ‘आनंद सबके लिए’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Follow Us

o समाजसेविकाओं एवं नगर की प्रबुद्ध महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई आयोजन की शोभा, जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी खुशियां

भाटापारा। मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेन सिटी शाखा भाटापारा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सेवा एवं सामाजिक सरोकार के विशेष आयोजन ‘आनंद सबके लिए – 2026’ का आयोजन 3 नवंबर 2026 को पुराना गैस गोदाम के पीछे, रिक्सा कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी, श्वेताम्बर जैन संघ के अध्यक्ष  राजकुमार चोपड़ा, मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा के अध्यक्ष सिद्धार्थ गोलछा, मंच के वरिष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष  कैलाश बंसल, उपाध्यक्ष  आशीष टोडर, सचिव साकेत माहेश्वरी, तुषार अग्रवाल, अनिकेत झवर,  वैभव सांखला एवं मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष शिवानी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने की दी चुनौती

इस अवसर पर नगर की प्रतिष्ठित समाजसेविकाओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रतिमा गुप्ता, बबीता भृगु, अंजू भृगु, संगीता कोटडिया,सिंधु टाटिया, समता चोपड़ा, आरती गांधी,  दीपिका ललवानी, श्वेता चौरड़िया,  पुष्पा झवर, सीता गुप्ता,  ममता अग्रवाल, शोभा अग्रवाल एवं प्रेमलता माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ खुशियों के पल साझा करना रहा। आयोजन के दौरान बच्चों के बीच उपहार एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर उन्हें स्नेह और अपनत्व का एहसास कराया गया। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवी महिलाओं ने मारवाड़ी युवा मंच के इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। सभी ने आयोजन समिति के सदस्यों को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी एवं सामाजिक आयोजन निरंतर करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा ने सभी अतिथियों, समाजसेविकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आनंद सबके लिए’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर चेहरे पर मुस्कान लाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है।

आज है कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…