रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर संसद की कार्यप्रणाली का मखौल उड़ाया और मॉक पार्लियामेंट के जरिए चर्चा का नाटक किया।
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। शाह ने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भी तैयार है।
आज है कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…
उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे देश की जनता के सामने इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें। अमित शाह का यह बयान SIR को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच आया है।
