छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार, 4 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राजधानी रायपुर में 4 नवंबर को बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम में अगले दो दिनों के दौरान बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर में सर्वाधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिलों के तापमान पर नजर डालें तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 22.8 डिग्री, बिलासपुर में 29.8 और 22.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 29.6 और 18.4 डिग्री तथा अंबिकापुर में 24.6 और 19.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6 डिग्री, जबकि दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में इस बदलाव के पीछे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में सक्रिय प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव बताया गया है। इसके चलते 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।