‘शादी मेरे लिए नहीं है!’ अमीषा पटेल ने किया साफ, बोलीं- एक शख्स के लिए सबकुछ बदलने का जोखिम नहीं ले सकती

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर एक बार फिर साफ-साफ जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर आयोजित ‘एक्स आस्कएमी’ (‘Ask Ameesha’) सेशन में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वह शादी कब करेंगी, तो अभिनेत्री ने कहा कि, वह शादी नहीं करना चाहतीं। अमीषा ने बताया कि, वह अपनी मौजूदा जिंदगी में काफी खुश हैं। उनके मुताबिक, उनके आसपास परिवार और करीबी दोस्तों का एक बड़ा सर्कल है, जिनसे उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे में वह किसी एक व्यक्ति के लिए अपनी पूरी जिंदगी की व्यवस्था बदलने का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

अभिनेत्री इससे पहले अपने एक गंभीर रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि, करियर को लेकर मतभेद के चलते उनका एक रिश्ता खत्म हुआ था। अमीषा का मानना है कि सच्चा साथी वही है, जो आपके सपनों और करियर को आगे बढ़ने दे। अमीषा का नाम निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी लंबे रिश्ते को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि, दोनों बाद में अलग हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा ने 2023 में ‘गदर 2’ के जरिए बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की थी। अब उनकी शादी को लेकर दिया गया नया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।