डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। अपने शुभकामना संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से भाई दूज तक मनाया जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार को दूर कर ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश भी देती है।

उन्होंने कहा कि मन के भीतर मौजूद अंधकार को दूर करना ही दीपावली का वास्तविक उद्देश्य है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उम्मीद, प्रेम और खुशियों का संचार करे। डॉ. महंत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को सुख, वैभव और समृद्धि प्राप्त हो तथा यह त्योहार जनजीवन में नई उमंग और खुशहाली लेकर आए।