कांकेर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता: जंगल से नक्सल डम्प बरामद, हथियार- विस्फोटक सामग्री जब्त

Follow Us

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। बरामद आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सेमीकंडक्टर हब बनेगा धोलेरा: अस्पताल से लेकर स्कूल- होटल तक विकसित होगा आधुनिक शहर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में नक्सल डम्प का पता चला। तलाशी लेने पर एक भरमार बंदूक, लगभग एक किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, करीब एक किलोग्राम गन पाउडर और दो डेटोनेटर सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।

डीजल-हवाई ईंधन के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, 16 नवंबर से लागू नई दरें

यह संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा तथा बीएसएफ 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में निरीक्षक निर्मल जांगड़े और बीएसएफ 40वीं वाहिनी के उप निरीक्षक रजत जेफ टीम कमांडर के रूप में शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।