सेमीकंडक्टर हब बनेगा धोलेरा: अस्पताल से लेकर स्कूल- होटल तक विकसित होगा आधुनिक शहर

Follow Us

अहमदाबाद। गुजरात के धोलेरा को सेमीकंडक्टर निर्माण के साथ आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (DSIR) में चल रही औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। सरकार का लक्ष्य यहां उद्योगों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और व्यावसायिक सुविधाओं का भी विस्तार करना है। इसके तहत 200 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, इंटीग्रेटेड स्कूल, होटल, फायर स्टेशन, फूड कोर्ट और आवासीय परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।

डीजल-हवाई ईंधन के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, 16 नवंबर से लागू नई दरें

धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स करीब 91 हजार करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित कर रही है। यहां ऑटोमोबाइल, मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बनाई जाएंगी। इस परियोजना से लगभग 21 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा 42 कमरों वाला गेस्ट हाउस, 600 लोगों की क्षमता वाला फूड कोर्ट और 50 टेंट वाली टेंट सिटी भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे और रेल परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है। सरकार का उद्देश्य धोलेरा को केवल औद्योगिक केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त पूर्ण विकसित शहर बनाना है।

गोपाष्टमी पर सुरभि गोधाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ गौपूजन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन