डीजल-हवाई ईंधन के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, 16 नवंबर से लागू नई दरें

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए नई दरें 16 नवंबर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। सरकार के नए फैसले के अनुसार, डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर को मिलाकर शुल्क 11.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, एटीएफ के निर्यात पर शुल्क 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

गोपाष्टमी पर सुरभि गोधाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ गौपूजन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन

हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर शून्य शुल्क की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। सरकार ने घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार हर 15 दिन में निर्यात शुल्क की समीक्षा करती है। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के बीच सरकार का यह फैसला आया है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव के अनुरूप ईंधन निर्यात शुल्क को समायोजित करना है।

निवेशकों को टैक्स में राहत देने की तैयारी, कैपिटल गेन नियमों में बदलाव संभव