नौतपा के साथ बदलेगी किस्मत: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य प्रवेश से वृश्चिक समेत इन राशियों पर बरसेगी कृपा

Follow Us

नई दिल्ली। 25 मई को दोपहर 15:37 बजे सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही ‘नौतपा’ का आगाज़ हो जाएगा। चंद्रमा के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में सूर्य का यह गोचर प्रकृति और ज्योतिषीय गणनाओं में बड़े बदलाव लेकर आता है। 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ेंगी, जिससे भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने भी तापमान में भारी बढ़ोत्तरी की चेतावनी दी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह प्रचंड गर्मी भविष्य में अच्छे मानसून और वाष्पीकरण के लिए शुभ मानी जाती है। वहीं, ग्रहों की इस चाल का असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा। विशेष रूप से वृश्चिक सहित कुछ चुनिंदा राशियों के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इन जातकों को करियर में तरक्की और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जहाँ एक ओर आम जनजीवन उमस से बेहाल होगा, वहीं दूसरी ओर ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगी।

नौतपा के दौरान राशियों इन पर प्रभाव:
सिंह राशि:
सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं. रोहिणी नक्षत्र में उनका गोचर आपकी नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाई देगा. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान मिलेगी. राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. वहीं कारोबारी के लिए समय सही निर्णय लेकर बड़ा मुनाफा कमाने का रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे है.

वृश्चिक राशि:
सूर्य का यह गोचर आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी लेकर आने वाला है. करियर में नए अवसर मिलेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं. उन्हें सफलता मिलने के संकेत है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और संतान से जुड़े मामलों में खुशखबरी मिल सकती है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेग.

कुंभ राशि;
सूर्य के इस परिवर्तन से आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में स्थिरता आएगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. साथ ही शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.