रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ओम बिरला सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां जैन समाज द्वारा आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन लौटेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे लोकसभा अध्यक्ष शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फिर लोकभवन पहुंचेंगे। शाम 5:55 बजे ओम बिरला रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं।
