खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएँ

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया ”एक्स” पर कहा, ”राजनीतिक लोकतंत्र तब तक टिक नहीं सकता, जब तक उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र न हो।” उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के इस कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान के मूल आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

राहुल ने संविधान दिवस पर दोहराया संविधान की रक्षा का संकल्प

उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर सहित उन सभी महान राष्ट्रनायकों को नमन किया, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। खरगे ने कहा, ”आइए, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का पुनः संकल्प लें।”

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में लौटी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री